जागरण टुडे, कासगंज(उदित विजयवर्गीय)
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क विभाग ने अहम निर्णय लिया है। 55335/55336 कासगंज–मथुरा जंक्शन–कासगंज सवारी गाड़ी का मार्ग अस्थायी रूप से बढ़ाकर गंगापुर सिटी तक कर दिया गया है। यह व्यवस्था 4 अप्रैल से 15 अप्रैल, 2026 तक लागू रहेगी।
नए विस्तार के तहत 55335 कासगंज–मथुरा–गंगापुर सिटी सवारी गाड़ी कासगंज से सुबह 11:40 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन निर्धारित समयानुसार विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए मथुरा जंक्शन से दोपहर 3:20 बजे, भरतपुर से 3:55 बजे, बयाना से 4:25 बजे, हिंडौन सिटी से 4:55 बजे और श्री महावीर जी से शाम 5:07 बजे छूटेगी। इसके बाद ट्रेन शाम 6:20 बजे गंगापुर सिटी पहुंचेगी।
वापसी में 55336 गंगापुर सिटी–मथुरा–कासगंज सवारी गाड़ी गंगापुर सिटी से शाम 7:00 बजे रवाना होगी। यह श्री महावीर जी, हिंडौन सिटी, बयाना, भरतपुर होते हुए मथुरा जंक्शन रात 10:00 बजे पहुंचेगी। इसके बाद मथुरा कैंट, हाथरस सिटी, हाथरस रोड, सिकंदरा राव और मारहरा स्टेशनों पर ठहराव करते हुए अगले दिन रात 12:30 बजे कासगंज पहुंचेगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस अस्थायी मार्ग विस्तार से क्षेत्र के यात्रियों को सीधी और सुगम यात्रा की सुविधा मिलेगी, जिससे आवागमन और भी आसान हो जाएगा।