Thursday, April 2, 2026

मथुरा: निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएं: वाईपी सिंह

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: March 29, 2026

मथुरा: निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएं: वाईपी सिंह

दिनेश कुमार, मथुरा

उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं अवसंरचना विकास निगम (यूपीसीडको) के अध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री वाईपी सिंह ने जिला अस्पताल मथुरा में निर्माणाधीन 50 बेड क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। यह परियोजना प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के अंतर्गत संचालित की जा रही है।


निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने कहा कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएं। भवन को समय से स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर किया जाए। उन्होंने भवन के विभिन्न हिस्सों जैसे कमरों, रेलिंग, रैंप, सीढ़ियों, खिड़कियों और पिलरों का बारीकी से देखा। अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उन्हें निर्माण में कुछ खामियां नजर आईं, जिनके लिए संबंधित अधिकारियों को दो सप्ताह के भीतर सुधार करने के निर्देश दिए गए।


अधिकारियों ने जानकारी दी कि 50 शैय्या वाले इस क्रिटिकल केयर सेंटर का निर्माण कार्य 15 मार्च 2024 को शुरू हुआ था और इसकी निर्धारित पूर्णता तिथि 15 जुलाई 2025 थी। हालांकि कुछ कारणों से कार्य में विलंब हुआ है, जिसके चलते अब इसे जुलाई 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस परियोजना की कुल लागत 1782.22 लाख रुपये है और इसकी कार्यदायी संस्था यूपीसीडको है।

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राधावल्लभ, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज अग्रवाल, एसीएमओ डॉ. अनुज, डिप्टी सीएमएस सिद्धार्थ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अध्यक्ष ने सभी अधिकारियों को समन्वय बनाकर कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.