Tuesday, March 31, 2026

Bareilly News : रुहेलखंड विश्वविद्यालय की खो-खो प्रतियोगिता में मीरगंज का जलवा, राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज बना चैम्पियन

लेखक: Omkar Gangwar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: March 24, 2026

Bareilly News : रुहेलखंड विश्वविद्यालय की खो-खो प्रतियोगिता में मीरगंज का जलवा, राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज बना चैम्पियन

जागरण टुडे,मीरगंज(बरेली)

महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर-महाविद्यालयी खो-खो प्रतियोगिता में राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज, मीरगंज(बरेली) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैम्पियनशिप अपने नाम कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। 23 मार्च 2026 को आयोजित इस प्रतियोगिता में मीरगंज की टीम ने शुरुआत से ही दमदार खेल का प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल मुकाबले में टीम ने आर्य कन्या महाविद्यालय, शाहजहांपुर को 12–3 के बड़े अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

फाइनल मुकाबला बरेली कॉलेज और राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज, मीरगंज के बीच बेहद रोमांचक रहा। कांटे की टक्कर वाले इस मुकाबले में मीरगंज की टीम ने बेहतरीन रणनीति और खेल भावना का परिचय देते हुए 10–7 से जीत दर्ज कर चैम्पियनशिप पर कब्जा कर लिया।इस खेलकूद प्रतियोगिता में जौहर दिखाने बाले खिलाडियों में राधा, सर्वेश, सोनम, अक्शा, स्वाति, अंजली, भारती,डॉली आदि प्रमुख रहीं !

इस शानदार उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एस. के. सिंह सहित समस्त शिक्षकगणों ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही विजेता टीम को प्रोत्साहन स्वरूप ट्रैकसूट एवं स्पोर्ट्स शूज देने की घोषणा भी की गई।

महाविद्यालय पहुंचने पर विजेता टीम का भव्य स्वागत किया गया और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर बी.पी.एड. विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर एन. सी. शर्मा ने टीम मैनेजर के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

समारोह में प्रो. विजय बिष्ट, के. पी. सिंह, सुरेश कुमार सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, विकास पाण्डेय, संजय शर्मा सहित अनेक शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.