जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में थाना हजरतपुर और उसहैत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल चार वांछित और वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की गई।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, थाना हजरतपुर पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनमें सुमित पुत्र सोमेन्द्र सिंह निवासी ग्राम आसफपुर शामिल है, जो एनबीडब्ल्यू में वांछित था। इसके अलावा रमेश पुत्र त्रिवेनीलाल निवासी ग्राम बक्सेना को वाद संख्या 1238/16 में गिरफ्तार किया गया। वहीं तीसरे आरोपी रामलाल पुत्र नन्कूलाल निवासी ग्राम कैमी को एनबीडब्ल्यू व पोस्को एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।
तीनों अभियुक्तों को आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि ये सभी आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और इनके खिलाफ वारंट जारी थे।
वहीं दूसरी ओर थाना उसहैत पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त सलमान पुत्र गुलशेर निवासी मोहल्ला गौशनगर, कस्बा व थाना दातागंज को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे मिर्जापुर अतिराज की पुलिया के पास से दबोचा। आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 03/2026, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की जा रही थी।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे जेल भेज दिया गया है। जनपद पुलिस का कहना है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाया जा सके।