जनपद बरेली की आंवला विधानसभा क्षेत्र के ग्राम महोलिया में रविवार को जन सेवा दल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक प्रधानाचार्य संजीव श्रीवास्तव के आवास पर संपन्न हुई, जिसमें 29 मार्च को मुरादाबाद में होने वाली जन सेवा दल की रैली को लेकर रणनीति बनाई गई। साथ ही समाज के लोगों से रैली में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी का आह्वान किया गया।
बैठक में जन सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद ठाकुर ने उपस्थित पदाधिकारियों, समाजसेवियों और सामाजिक बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि 29 मार्च को मुरादाबाद में आयोजित होने वाली जनसभा संगठन की ताकत और समाज की एकता का बड़ा उदाहरण बनेगी। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।
प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीन श्रीवास्तव ने कहा कि यह रैली सामाजिक जागरूकता और संगठन की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को कार्यक्रम के बारे में जानकारी देने और अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
बैठक में मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा रोहतास श्रीवास्तव ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से यह रैली नई ऊर्जा और उत्साह का संदेश देगी। उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
बैठक में मौजूद प्रताप श्रीवास्तव, सुभाष श्रीवास्तव, हरीओम श्रीवास्तव, योगेश श्रीवास्तव और नरेन्द्र श्रीवास्तव सहित समाज के तमाम लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर संकल्प लिया कि मुरादाबाद मंडल में होने वाली 29 मार्च की जनसभा को ऐतिहासिक और सफल बनाया जाएगा।
बैठक के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और सामाजिक बंधुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को शामिल करने का आह्वान किया गया, ताकि यह रैली संगठन की एकता और सामाजिक सहयोग का बड़ा उदाहरण बन सके।