Tuesday, March 31, 2026

Bareilly News : सड़क सुरक्षा माह : राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज मीरगंज में नुक्कड़ नाटक और रैली से गूंजा ‘सेफ ड्राइव, सेव लाइफ’ संदेश

लेखक: Omkar Gangwar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 14, 2026

Bareilly News : सड़क सुरक्षा माह : राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज मीरगंज में नुक्कड़ नाटक और रैली से गूंजा ‘सेफ ड्राइव, सेव लाइफ’ संदेश

जागरण टुडे,मीरगंज (बरेली)

बरेली जनपद के मीरगंज में संचालित राजेंद्र प्रसाद  डिग्री (पीजी) कालेज  में भारत सरकार द्वारा संचालित यातायात सड़क सुरक्षा माह (फरवरी) के अंतर्गत शनिवार को जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एस. के. सिंह के निर्देशन में सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी डॉ. मोहम्मद आतिफ खान (सड़क सुरक्षा) ने किया। विद्यार्थियों ने प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, ओवरस्पीडिंग से बचाव, नशे में वाहन न चलाने तथा ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने का संदेश दिया। भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।

महाविद्यालय परिसर से जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें छात्रों ने स्लोगन और तख्तियों के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों के पालन, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा आपात स्थिति में घायलों की सहायता के लिए प्रेरित किया। रैली ने आसपास के क्षेत्रों में सकारात्मक संदेश प्रसारित किया।

कार्यक्रम में प्रोफेसर विजय बहादुर बिष्ट, डॉ. शिव प्रताप सिंह (प्रभारी, रोवर एवं रेंजर्स), बी. के. पदान, वीरेंद्र शर्मा सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों की गरिमामय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनमानस में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सुरक्षित यातायात संस्कृति को प्रोत्साहित करना रहा। महाविद्यालय प्रशासन ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को जागरूक किया जाता रहेगा।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.