Tuesday, March 31, 2026

Badaun News :सरकारी स्कूल के सामने गड्ढा, बच्चों की जान जोखिम में

लेखक: Vikas Srivastav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 10, 2026

Badaun News :सरकारी स्कूल के सामने गड्ढा, बच्चों की जान जोखिम में

जागरण टुडे,बदायूं

ग्राम कथरा खगेई में जल जीवन मिशन के तहत कराए गए कार्य ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। मिशन के अंतर्गत पाइपलाइन डालने के नाम पर गांव की मुख्य सड़क के बीचों-बीच गड्ढा खोद दिया गया, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी ठेकेदार द्वारा उसे ठीक नहीं कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार ठेकेदार से गड्ढा भरवाने और सड़क को पूर्ववत कराने की मांग की, लेकिन हर बार उन्हें अनसुना कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें - कथरा–खगेई में धार्मिक आयोजन, कथा वाचकों का हुआ सम्मान

इस गड्ढे के कारण गांव से गुजरने वाले राहगीरों और दोपहिया व चारपहिया वाहनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर रात के समय दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि गड्ढे के ठीक सामने एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय स्थित है। स्कूल के बराबर से निकलने वाला नाला पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिससे सड़क पर लगातार पानी भरा रहता है।

पानी भराव के कारण स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों, ग्रामीण महिलाओं और बुजुर्गों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। कई बार बच्चे फिसलकर गिर चुके हैं, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसके बावजूद ठेकेदार अपनी हठधर्मिता पर अड़ा हुआ है और समस्या के समाधान में कोई रुचि नहीं ले रहा।

इसे भी पढ़ें - कथरा खगेई में पंचायत घर व स्कूल में फहराया तिरंगा

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान कराने और ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। गांव में इस मुद्दे को लेकर भारी रोष व्याप्त है। इस मौके पर सूबेदार, गोविंद शर्मा, प्रेमपाल यादव, सेवाराम, राकेश, मोनू पाल, रामौतार, राजा यादव, प्रतेश यादव, शिव सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे और सभी ने एक स्वर में समस्या के समाधान की मांग उठाई।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.