Friday, January 30, 2026

Bareilly News- ग्राम गुरसौली में अपना दल (एस) नेताओं का जोरदार जनसंपर्क, जनता से सीधा संवाद

लेखक: Vishal Kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: January 16, 2026

Bareilly News- ग्राम गुरसौली में अपना दल (एस) नेताओं का जोरदार जनसंपर्क, जनता से सीधा संवाद

जागरण टुडे, बरेली

बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव गुरुसौली में आज 118 विधानसभा अपना दल (S) के पदाधिकारियों का ग्राम गुरसौली में प्रधान पद प्रत्याशी देवेश गंगवार के आवास पर आगमन हुआ। इस दौरान पार्टी संगठन को मजबूत करने एवं आगामी रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

नेताओं ने विधानसभा 118 बहेड़ी क्षेत्र में अपना दल (एस) के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क किया और संगठन विस्तार, जनसमस्याओं तथा आगामी चुनावी तैयारियों पर विचार-विमर्श किया। बैठक में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में एडवोकेट अनुज कुमार गंगवार (जिलाध्यक्ष बरेली), एडवोकेट गुषेन्द्र गंगवार (जिला महासचिव), अजय गंगवार (जिला महासचिव), योगेन्द्र गंगवार (जिला उपाध्यक्ष), सब्बीर हुसैन (कोषाध्यक्ष), उमेश गंगवार (विधानसभा अध्यक्ष), कपिल देव (विधानसभा उपाध्यक्ष) सहित पार्टी के सक्रिय सदस्य विकास कश्यप, बिजनेसमैंन अखलेश गंगवार,डॉक्टर वीरेन्द्र दिवाकर, दीनू दिवाकर निखिल, नाजिम, हरिओम एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.