बरेली जनपद के मीरगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव सैजना में एक दबंग ने विना बजह घर में घुसकर मां और वेटी को गाली गलौंच करते हुए जमकर पीट दिया। और ग्रामीणों के एकत्रित होता देख जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। इस घटना में दोनों ही चोटिल हो गयीं। पुलिस ने पीड़ित पक्ष का मेडिकल परीक्षण कराते हुए आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकददमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
मीरगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव सैजना निवासी पीड़ित शकुंतला पत्नी नेतराम के मुताबिक, विगत शनिवार की शाम के समय गांव का ही रहने वाला विजय पाल पुत्र मंगली उसके घर में घुस आया और उसने उसे गंदी गंदी गाली गलौंच कीं जिसका विरोध करने पर विपक्षी विजय पाल ने उसे लाठी डंडों से पीटना शुरू किया। शोरगुल सुनकर उसकी मौके पर पहुंची पुत्री को भी पीटा। शोरगुल की आबाज सुनकर ग्रामीण उस ओर दौड़े, तो ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।
मीरगंज कोतवाली पहुंची पीड़ित महिला का मेडिकल परीक्षण कराने के उपरांत पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।