Tuesday, March 31, 2026

Mathura News: सुधरेगी क्षय रोगियों की सेहत, 563 लोगों को मिला पौष्टिक आहार

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: December 14, 2025

Mathura News: सुधरेगी क्षय रोगियों की सेहत, 563 लोगों को मिला पौष्टिक आहार

जागरण टुडे, मथुरा

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरह पर मंडोना रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन के सहयोग से जिला क्षय रोग विभाग द्वारा दो दिवसीय जागरूकता एवं पौष्टिक आहार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत फरह, गोवर्धन, बलदेव एवं बरसाना क्षेत्रों के कुल 563 उपचाररत क्षय रोगियों को पौष्टिक सामग्री का वितरण किया गया।


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राधा वल्लभ ने कहा कि सभी क्षय रोगी समय से दवाओं का सेवन करें और पौष्टिक आहार को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, तभी पूर्ण उपचार संभव है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरह के चिकित्सा अधीक्षक डा. रामवीर सिंह ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए स्वस्थ तन के साथ-साथ स्वस्थ मन भी आवश्यक है। जिला पीपीएम समन्वयक आलोक तिवारी ने बताया कि मंडोना रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा जनपद मथुरा के तीन ब्लॉक—फरह, गोवर्धन, बलदेव तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरसाना के चिन्हित क्षय रोगियों को गोद लिया गया है। 

संस्था के निदेशक लक्ष्मीकांत गौर ने बताया कि फाउंडेशन का उद्देश्य केवल पोषण सामग्री का वितरण नहीं, बल्कि क्षय रोगियों को सामाजिक, मानसिक एवं पोषण संबंधी संपूर्ण सहयोग प्रदान करना है। लक्ष्य है कि प्रत्येक रोगी उपचार पूरा कर आगे चलकर अन्य रोगियों को प्रेरित करने वाला ‘टीबी चैम्पियन’ बने।

जागरूकता फैलाने के लिए किया प्रेरित

कार्यक्रम के दौरान रोगियों को स्वच्छता बनाए रखने, दवा नियमित लेने, परिजनों की जांच कराने तथा अपने अनुभव साझा कर समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने आर्थिक रूप से सक्षम व्यक्तियों, संस्थाओं एवं समूहों से अपील की कि वे किसी क्षय रोगी को गोद लेकर उसके पोषण, दवा पालन एवं मानसिक सहयोग में योगदान दें। लक्षण दिखने पर तुरंत जांच एवं चेकअप कराएं।

कार्यक्रम में सत्यवीर, अनूप, राजेश, पुष्पेन्द्र, दीपक, मंजीत, पंकज यादव, दुष्यंत, निश्चल दिवाकर, शिव कुमार, तेजवीर, मुकेश कुमार, संजय शर्मा, प्रेम कुमार आदि मौजूद रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.