Tuesday, March 31, 2026

Mathura News- भावनात्मक शिक्षा से मजबूत होंगे गुरु–शिष्य संबंध

लेखक: Vishal Kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: November 21, 2025

Mathura News-  भावनात्मक शिक्षा से मजबूत होंगे गुरु–शिष्य संबंध

 जागरण टुडे, मथुरा 

समग्र शिक्षा माध्यमिक योजना के अंतर्गत “Emotional Well Being for Government School” चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ 17 नवंबर को राजकीय हाई स्कूल लोहवन में जिला विद्यालय निरीक्षक रवीन्द्र सिंह द्वारा किया गया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य कक्षा 9 के विद्यार्थियों को सामाजिक-भावनात्मक शिक्षा, 21वीं सदी के कौशल व करियर जागरूकता से परिचित कराना था। NEP-2020 के अनुसार छात्रों का केवल अकादमिक रूप से नहीं, बल्कि भावनात्मक रूप से सक्षम होना भी आवश्यक है, जिससे वे सम्मानजनक रिश्तों का निर्माण, समस्या समाधान क्षमता और आत्मविकास की दिशा में आगे बढ़ सकें।

प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को समग्र शिक्षा द्वारा विकसित ‘स्वपूर्ण’ मैनुअल से अवगत कराया गया, जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर आधारित है। यह पाठ्यक्रम तीन इकाइयों एवं छह अध्यायों में संरचित है, जिसके लिए 70 पीरियड निर्धारित हैं।

कार्यक्रम में मथुरा जिले के 36 राजकीय विद्यालयों के प्रभारी शिक्षक शामिल हुए। जिला समन्वयक श्याम सुंदर ने प्रशिक्षण का संचालन किया तथा समापन 20 नवंबर 2025 को हुआ। प्रशिक्षण में श्रीमती कविता सक्सेना (प्रधानाचार्या), विजय सिंह द्वारा संयोजन तथा श्रीमती हेमलता, साक्षी मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, अभिलाषा सिंह, श्रद्धा पांडे द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.