Thursday, April 2, 2026

KASGANJ NEWS कासगंज में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक, अपर निदेशक डॉ. मोहन झा ने दिए शत-प्रतिशत प्रगति के निर्देश

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: November 19, 2025

KASGANJ NEWS कासगंज में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक, अपर निदेशक डॉ. मोहन झा ने दिए शत-प्रतिशत प्रगति के निर्देश


जागरण टुडे, कासगंज

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय स्थित सभागार में बुधवार को अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अलीगढ़ मंडल, डॉ. मोहन झा ने जनपद कासगंज में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति, लक्ष्यों की प्राप्ति और जमीनी स्तर पर उनकी प्रभावशीलता पर गहन चर्चा की गई।

बैठक में जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके), परिवार कल्याण कार्यक्रम, न्यूट्रिशन रीहैबिलिटेशन सेंटर (एनआरसी), मातृ मृत्यु दर, गैर-संचारी रोग (एनसीडी) कार्यक्रम, उप केंद्र निर्माण कार्यों की स्थिति, वीएचएसएनडी खातों में लंबित धनराशि, आयुष्मान आरोग्य मंदिर पोर्टल रिपोर्टिंग तथा आरसीएच पोर्टल के मुख्य इंडिकेटरों पर विशेष रूप से समीक्षा की गई।

अपर निदेशक डॉ. मोहन झा ने बैठक के दौरान स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन ब्लॉकों में प्रगति निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप नहीं है, वे तत्काल सुधारात्मक कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यक्रम की प्रगति शत-प्रतिशत लक्ष्य के अनुरूप सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को गुणवत्तापूर्ण और सुगम स्वास्थ्य सेवाएं समय पर उपलब्ध हो सकें। उन्होंने पोर्टल आधारित रिपोर्टिंग को समयबद्ध और सटीक रखते हुए माइक्रो-लेवल पर निगरानी मजबूत करने पर भी जोर दिया।


डॉ. झा ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रमों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एनसीडी और आयुष्मान आरोग्य मंदिर जैसे कार्यक्रम प्राथमिक स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं, इसलिए इनकी नियमित मॉनिटरिंग और फील्ड गतिविधियों में तेजी लाई जाए।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव अग्रवाल, मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक, मंडलीय लेखा प्रबंधक, विभिन्न ब्लॉकों के चिकित्सा अधीक्षक, बीपीएम, बीसीपीएम, जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई के अधिकारी, सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि सहित सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.