Tuesday, March 31, 2026

Bareilly News: भाजपा से जुड़े शारिक अब्बासी को मिली जान से मारने की धमकी

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: October 22, 2025

Bareilly News: भाजपा से जुड़े शारिक अब्बासी को मिली जान से मारने की धमकी

भाजपा से जुड़े शारिक अब्बासी ने सोशल मीडिया पर बुधवार रात एक लाइव वीडियो जारी किया। वीडियों में उन्होंने कहा कि 26 सितंबर को शहर में हुए बवाल का खुलासा करने पर कुछ लोग उनसे रंजिश मान रहे हैं। इसको लेकर उनकी हत्या करवाने की साजिश रची जा रही है।

शारिक अब्बासी ने जारी किए वीडियो में कहा कि 26 सितंबर को बरेली शहर को आग में झोंकने का जो प्रयास किया गया था, उसके पीछे की सच्चाई उन्होंने सामने रखी थी। इसी सच्चाई को उजागर करने के बाद से कुछ लोग उनसे नाराज हैं और उन्हें एवं उनके परिवार को लगातार धमकियां दी जा रही हैं।

शारिक अब्बासी का कहना है कि, उन्होंने केवल सच्चाई बयान की थी। इसी कारण उनकी और उनके परिवार की जान खतरे में है। अगर उनके और परिवार के किसी सदस्य के साथ कोई घटना घटती है तो उसके जिम्मेदार वही लोग होंगे जो इस साजिश में शामिल रहे हैं। शारिक अब्बासी सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में पुलिस प्रशासन और उच्च अधिकारियों से अपनी सुरक्षा की मांग कर रहे है। 

शारिक वीडियो के वायरल होने के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में आरोप सही पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.