असत्य पर सत्य की विजय के पर्व के उपलक्ष्य में सात दिनों से जनपद बरेली के मीरगंज इलाके के गांव जाम में चल रहे सात दिवसीय रामलीला मेला रावण वध के साथ सकुशल संपन्न हो गया। रावण वध के उपरांत भगवान श्रीराम का राजतिलक किया गया और प्रभु श्रीराम से सुख, समृद्धि एवं समस्त जनकल्याण की प्रार्थना की गई।
मेला प्रबंधक गोविन्द सिंह यादव (मोनू) ने बताया कि मीरगंज क्षेत्र के गांव जाम में लगभग 1950 के दशक से श्रीरामलीला का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। यह हमारे बुजर्गों द्वारा दी गई सांस्कृतिक विरासत है, जिसे हम सब मिलकर आगे बढ़ाने का संकल्प लिए हुए हैं।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम मर्यादा पुरूषोत्तम के रूप् में जीवन मूल्यों के प्रतीक हैं। रामलीला के मंचन से बच्चों में अच्छे संस्कार, प्रेरणा और आदर्श, समाज निर्माण की भावना उत्पन्न होती है।
श्री आदर्श रामलीला कमेटी, जाम के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भगवान श्रीराम का तिलक कर आशीर्वाद पा्रप्त किया। इस दौरान अनिल यादव, त्रिवेनी यादव, राहुल यादव, महावीर यादव (उपाध्यक्ष), आदेश यादव (कोषाध्यक्ष), विनोद शर्मा, चंद्रपाल गंगवार, अमर पाल गंगवार, धीर सिंह मौर्य, सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।