-अंबेडकर धर्मशाला सहावर गेट पर आयोजित कार्यक्रम में कहा
— लोकतंत्र में दलितों की आवाज़ दबाना सबसे बड़ा अन्याय
जागरण टुडे,कासगंज।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन ने शनिवार को अंबेडकर धर्मशाला, सहावर गेट पर आयोजित “बाबा साहब के विचारों की आज के समय में प्रासंगिकता” विषयक कार्यक्रम को संबोधित किया।
बैठक में बोलते हुए सुमन ने कहा कि आज प्रदेश सरकार में दलित समाज के उत्पीड़न की घटनाएँ लगातार बढ़ रही हैं। जगह-जगह बलात्कार और हिंसा की घटनाएँ, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और भगवान बुद्ध की मूर्तियों का अपमान लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है।
उन्होंने कहा कि नौकरियों में दलित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों पर डाका डाला जा रहा है। यहां तक कि मुख्य न्यायाधीश (CJI) का भी अपमान केवल इसलिए किया गया क्योंकि वे दलित समाज से हैं। सुमन ने कहा कि आज उन्हें भी दलित समाज के बीच जाने से रोका जा रहा है, जो लोकतंत्र की भावना के विपरीत है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विक्रम सिंह राणा ने की और संचालन राकेश बाल्मीकि ने किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विक्रम यादव, पूर्व मंत्री मानपाल सिंह, विधायक नादिरा सुल्तान, जाहिदा सुल्तान, रफत मुनीर, जहीर अहमद, सोनू भंडारी, राकेश बाल्मीकि, विनोद बघेल, प्रवेंद्र राणा, देवू भैया, मयंक यादव, आनंद विद्यार्थी, राकेश बदलमिकी, वीरेंद्र सोलंकी, पूर्व विधायक सीटू यादव, डॉ. प्रकाश गुप्ता, शैलेंद्र बाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।