विकास श्रीवास्तव
बदायूं /कादरचौक "जीएसटी मिला उपहार, धन्यवाद मोदी सरकार" – इसी थीम के साथ कादरचौक ब्लॉक सभागार में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘नेक्स्टजेंGST विधानसभा सम्मेलन’ में व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर केंद्र सरकार की नीतियों का समर्थन किया।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि जीएसटी ने व्यापार को पारदर्शी, सरल और एकरूप बनाया है। इससे छोटे व्यापारियों को भी बड़े अवसर मिले हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे "विकसित भारत 2047" के लक्ष्य को साकार करने के लिए व्यापारियों की भागीदारी को आवश्यक बताया।
सम्मेलन को पूर्व जिलाध्यक्ष बरेली रविन्द्र सिंह राठौर, पूर्व विधायक शेखूपुर धर्मेंद्र शाक्य, और वरिष्ठ भाजपा नेता अनुज माहेश्वरी ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने कहा कि जीएसटी के रूप में मोदी सरकार ने व्यापारियों को एक मजबूत कर व्यवस्था दी, जिससे भ्रष्टाचार में कमी आई और व्यापारिक माहौल सुधरा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सर्वेश कश्यप ने की और संचालन ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र राजपूत ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ व्यापारी उमेश गुप्ता समेत क्षेत्र के अनेक प्रतिष्ठित व्यापारी मौजूद रहे। व्यापारियों ने सम्मेलन में अपने सुझाव रखते हुए आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहयोग की प्रतिबद्धता जताई।
इस अवसर पर कल्लू कश्यप, शिव प्रताप सिंह राजपूत, दीपक सक्सेना, अजय गुप्ता, राजेश गुप्ता, दिनेश चंद्र गुप्ता, अश्विनी गुप्ता, महेश चंद्र शाक्य, नरेंद्र शाक्य, रचित गुप्ता, आलोक गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, करन सिंह भदौरिया, धीरपाल शाक्य, राहुल शाक्य, नरेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मूल संदेश था कि "व्यापारियों की सक्रिय भागीदारी से ही आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा होगा।"