विकास श्रीवास्तव
रुदायन नगर के प्रसिद्ध ज्वालामुखी मंदिर परिसर में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा नेता व चेयरमैन प्रतिनिधि मुरली मनोहर गुप्ता ने फीता काटकर और आरती कर किया। इस दौरान उन्होंने गणेश पूजन करते हुए रामलीला मंचन की शुरुआत की।
रुदायन नगर के प्रसिद्ध ज्वालामुखी मंदिर परिसर में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा नेता व चेयरमैन प्रतिनिधि मुरली मनोहर गुप्ता ने फीता काटकर और आरती कर किया। इस दौरान उन्होंने गणेश पूजन करते हुए रामलीला मंचन की शुरुआत की।
रामलीला मेला आगामी 10 दिनों तक चलेगा, जिसमें रामायण के विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। मंच पर उपस्थित कलाकारों की वेशभूषा और प्रस्तुति ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि मुरली मनोहर गुप्ता ने मेला समिति को 31,000 रुपये की सहयोग राशि प्रदान करते हुए कहा कि रामलीला भारत की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर है, जो नई पीढ़ी को संस्कार, मर्यादा और धर्म के मूल्यों से जोड़ती है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का आदर्श जीवन और उनका चरित्र समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है, जिसे हर किसी को आत्मसात करना चाहिए।
मुरली मनोहर गुप्ता ने इस अवसर पर रामलीला मेला के संस्थापक राकेश कश्यप को रामदरबार की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि राकेश कश्यप और उनकी टीम की वर्षों की मेहनत और समर्पण से यह आयोजन एक सांस्कृतिक पर्व बन गया है।
मेला स्थल को भव्य तरीके से सजाया गया है, जिसमें सुरक्षा, सफाई और विधि व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। क्षेत्रीय लोगों में इस आयोजन को लेकर उत्साह चरम पर है।
इस मौके पर मदनलाल गुप्ता, मोहनलाल गुप्ता, ठाकुर अनूप सिंह, रविंद्र शर्मा, संजीव गुप्ता मंत्री, नरेंद्र गुप्ता, अनुभव वार्ष्णेय, विष्णु गुप्ता हलवाई, पदम गुप्ता, ज्ञानपाल झा, रामसिंह, राजू गुप्ता, वेदराम पासी समेत अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
रामलीला मंचन के पहले दिन नारद मोह और शिव विवाह प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया गया, जिसे दर्शकों ने तालियों से सराहा।