विकास श्रीवास्तव
जनपद बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र में ग्राम काजीखेड़ा निवासी अंकित पुत्र सतीश चंद्र के साथ शराब के लिए पैसे न देने पर गंभीर मारपीट की घटना सामने आई है।
जनपद बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र में ग्राम काजीखेड़ा निवासी अंकित पुत्र सतीश चंद्र के साथ शराब के लिए पैसे न देने पर गंभीर मारपीट की घटना सामने आई है।
घटना 19 सितंबर 2025 की शाम की है, जब अंकित अपनी मां को ग्राम सैजनी से साथ लेकर गांव लौट रहा था। जब वह गांव के पास पहुंचा तो उसी गांव के कुछ युवक — मुनेन्द्र व अवनेश पुत्रगण कृपाल, गोविंद व वन्टी पुत्रगण अजयपाल ने उसे रास्ते में रोक लिया।
पीड़ित अंकित के अनुसार, आरोपियों ने उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगे, लेकिन अंकित ने देने से मना कर दिया। इस पर आरोपी भड़क उठे और गाली-गलौज करने लगे। जब अंकित ने विरोध किया और गाली देने से मना किया तो उक्त सभी युवक उसके साथ मारपीट पर उतारू हो गए।
अंकित ने बताया कि आरोपियों ने लात-घूंसों और डंडों से उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। शोर सुनकर जब गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
घटना के बाद अंकित ने थाना मूसाझाग पहुंचकर पूरी घटना की तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित द्वारा कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान हो चुकी है और जल्द ही गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे। मामले की जांच चल रही है और पीड़ित का चिकित्सीय परीक्षण भी कराया गया है।