Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ NEWS लायंस क्लब कासगंज डायमंड ने निशुल्क महोत्सव जांच एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया।

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 28, 2025

KASGANJ NEWS लायंस क्लब कासगंज डायमंड ने निशुल्क महोत्सव जांच एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया।


जागरण टुडे,कासगंज।

सामाजिक सेवा की भावना के तहत, लायंस क्लब कासगंज डायमंड ने एक निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया। यह सेवा कार्यक्रम क्लब के जोन चेयरपर्सन लायन अनुराग माहेश्वरी द्वारा उनके स्वर्गीय पिताजी की पुण्य स्मृति में आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम का आयोजन उनके प्रतिष्ठान मैक्संस, रेलवे रोड, कासगंज पर संपन्न हुआ।
शिविर में कुल 15 जरूरतमंदों की आंखों की जांच की गई तथा उन्हें निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। इस अवसर पर लाभार्थियों ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सराहना की।

कार्यक्रम में क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्यगण विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रमुख अतिथियों में लायन एके सिंह पुंढीर (रीजन चेयरपर्सन), लायन राज कुमार जाखेटिया (चार्टर अध्यक्ष), लायन विनय कुमार माहेश्वरी (अध्यक्ष), लायन सुनील गुप्ता (सचिव) और लायन डी. एस. चौहान शामिल रहे। इसके अतिरिक्त लायन मनोज जाखेटिया, लायन मेहा माहेश्वरी सहित कई अन्य सदस्यों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

लायंस क्लब कासगंज डायमंड का यह मानवीय प्रयास समाज के प्रति उसकी सेवा प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण है। क्लब भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने के लिए संकल्पित है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.