Friday, January 30, 2026

KASGANJ NEWS केए पीजी कॉलेज का 27वाँ दीक्षांत समारोह – परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत संगम

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 27, 2025

KASGANJ NEWS केए पीजी कॉलेज का 27वाँ दीक्षांत समारोह – परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत संगम


जागरण टुडे, कासगंज। 

केए पीजी कॉलेज, कासगंज (राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से सम्बद्ध) का 27वाँ दीक्षांत समारोह शनिवार, 27 सितम्बर 2025 को अत्यंत गरिमामय एवं उत्सवपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। यह अवसर महाविद्यालय के गौरवशाली इतिहास का स्वर्णिम अध्याय बन गया।

समारोह का शुभारंभ सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन से हुआ। स्वागत गीत ने पूरे माहौल को भावपूर्ण बना दिया। प्राचार्य प्रो. अशोक रूस्तगी ने स्वागत भाषण में कॉलेज की उपलब्धियों और योजनाओं का उल्लेख किया।

मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. एन. बी. सिंह ने छात्रों को अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी की प्रेरणा दी। दीक्षांत वक्ता डॉ. बाल मुकुंद पांडे ने जीवन की चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना करने का आह्वान किया। प्रबंधन समिति के सचिव श्री विनय कुमार जैन ने शैक्षिक और खेलकूद की उपलब्धियों के साथ भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला।

इन्हें मिले पुरस्कार 

सत्र 2023-24 के मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण एवं रजत पदक, उपाधियाँ और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। अंग्रेजी विभाग के सौरभ यादव को सर्वाधिक पदक (चार) प्राप्त हुए। अन्य पदक विजेताओं में सोनी यादव (बी.ए.), कल्पना भारद्वाज (एम.ए. समाजशास्त्र), अंजू सोलंकी (एम.ए. अर्थशास्त्र), सऊद अर्शद (एम.ए. भूगोल), अभिषेक पचौरी (एम.कॉम.), मोहम्मद उवेद जाहिद (एम.एससी.), कीर्ति गौतम (बी.ए.) सहित अनेक छात्र-छात्राएँ शामिल रहीं।

मंच संचालन डॉ. बृजेन्द्र यादव एवं डॉ. हर्ष मिश्रा ने किया। राष्ट्रगान एवं भव्य शैक्षिक शोभायात्रा के साथ समारोह का समापन हुआ।

इस अवसर पर नगर के अनेक गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद और प्रबंध समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.