Tuesday, March 31, 2026

Kasganj news प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत बीमा धनराशि मिली एसबीआई शाखा मोहनपुरा प्रबंधक ने लाभार्थी को सौंपा दो लाख का चेक

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 24, 2025

Kasganj news प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत बीमा धनराशि मिली  एसबीआई शाखा मोहनपुरा प्रबंधक ने लाभार्थी को सौंपा दो लाख का चेक


जागरण टुडे,मोहनपुरा (कासगंज)।


स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा मोहनपुरा के प्रबंधक शैलेश कुमार सिंह ने बुधवार को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत लाभार्थी को दो लाख रुपये का चेक सौंपा।

गांव सलेमपुर पीरौंदा निवासी सुखवीर सिंह का खाता एसबीआई मोहनपुरा शाखा में था। उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना का प्रीमियम जमा कर रखा था। गत जुलाई माह में हृदयाघात से उनकी मृत्यु हो गई थी। इसकी सूचना मिलते ही बैंक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बीमा क्लेम दर्ज किया और उनकी पत्नी सुधा रानी को शाखा परिसर में बुलाकर दो लाख रुपये का चेक प्रदान किया। चेक पाकर पत्नी भावुक हो उठीं।

शाखा प्रबंधक ने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसमें बहुत ही कम प्रीमियम पर ग्राहकों को आकस्मिक स्थिति में दो लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाती है। उन्होंने ग्राहकों से अधिक से अधिक संख्या में इस योजना से जुड़ने की अपील की।

इस अवसर पर सेवा प्रबंधक अतुल कुमार गुप्ता, कैश ऑफिसर जितेंद्र कुमार, आदित्य कुमार मौर्य समेत अन्य बैंक कर्मी और बड़ी संख्या में ग्राहक मौजूद रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.