Friday, January 30, 2026

Bareilly News- सांसद धर्मेंद्र कश्यप की विरासत संभाल रहीं कीर्ति कश्यप, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने दिए राजनीति के गुर

लेखक: Vishal Kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 25, 2025

Bareilly News- सांसद धर्मेंद्र कश्यप की विरासत संभाल रहीं कीर्ति कश्यप, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने दिए राजनीति के गुर
जागरण टुडे बरेली

बरेली की राजनीति में नई पहचान बना रही कीर्ति कश्यप को आज बड़ी सीख मिली। अपने सांसद पिता धर्मेंद्र कश्यप की राजनीतिक विरासत संभालने के प्रयास में जुटीं कीर्ति से मिलने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक उनके निवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राजनीति में सफलता और जनसेवा के मंत्र दिए।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की सेवा और समस्याओं का समाधान ही राजनीति का असली मकसद है। उन्होंने कीर्ति को सलाह दी कि वह अपने पिता के अधूरे सपनों को पूरा करने के साथ जनता की उम्मीदों पर खरा उतरें। पाठक ने युवाओं की भागीदारी को लोकतंत्र की मजबूती का आधार बताते हुए कीर्ति को सक्रिय राजनीति में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस मुलाकात के दौरान बरेली शहर के वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना और शहर के महापौर डॉ. उमेश गौतम भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने भी कीर्ति को शुभकामनाएं दीं और उन्हें जनता से जुड़ाव बनाए रखने का संदेश दिया।

कीर्ति ने सभी नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि वह अपने पिता धर्मेंद्र कश्यप के मार्ग पर चलकर उनकी सोच को आगे बढ़ाने का संकल्प लेकर काम करेंगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह हमेशा जनता के बीच रहकर उनके मुद्दों पर कार्य करेंगी।

स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी में हुई यह मुलाकात न केवल राजनीतिक दृष्टि से अहम मानी जा रही है, बल्कि इसे कीर्ति कश्यप के सियासी सफर का मजबूत कदम भी बताया जा रहा है। पार्टी खेमे में भी इस मुलाकात से उत्साह का माहौल है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.