Friday, January 30, 2026

Mathura News- श्रद्धाभाव से मनाया गया निकुंजवासी छबीले लाल महाराज का तिरोभाव महोत्सव

लेखक: Vishal Kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 25, 2025

Mathura News- श्रद्धाभाव से मनाया गया निकुंजवासी छबीले लाल महाराज का तिरोभाव महोत्सव

जागरण टुडे मथुरा,

वृंदावन, मथुरा मार्ग स्थित श्री श्यामा श्याम चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में भागवत प्रवक्ता एवं ज्योतिषाचार्य निकुंजवासी छबीले लाल गोस्वामी का तृतीय तिरोभाव महोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।

प्रथमेश लाल गोस्वामी ने बताया कि महाराजश्री संस्कृत के प्रकांड विद्वान और उदार प्रवृत्ति के प्रवक्ता थे। वे सदैव ब्राह्मण सेवा और समाज कल्याण के लिए समर्पित रहते थे।

महोत्सव का शुभारंभ महाराजश्री की रजत निर्मित चरण पादुका का पंचामृत अभिषेक कर किया गया। इसके उपरांत भक्तों ने भजन-कीर्तन के माध्यम से अपनी श्रद्धा व्यक्त की और पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर गायत्री गोस्वामी, मीनाक्षी गोस्वामी, राधिका गोस्वामी, अशोक बहल, सुनील नारंग, ललित नारंग, कामिनी नारंग, संजीव ग्रोवर, शैली शर्मा, कृष्णगोपाल शर्मा सहित अनेक भक्तगण उपस्थित रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.