Tuesday, March 31, 2026

Mathura News: मथुरा में सेवा पखवाड़ा शुरू, दूसरे दिन लगी विशेष चित्र प्रदर्शनी

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 18, 2025

Mathura News: मथुरा में सेवा पखवाड़ा शुरू, दूसरे दिन लगी विशेष चित्र प्रदर्शनी

जागरण टुड, मथुरा

सेवा पखवाड़े के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर आधारित विशेष चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण और भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पाण्डे ने संयुक्त रूप से किया। यह प्रदर्शनी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक डेम्पियर में जनता के लिए खुली रहेगी।

चित्र प्रदर्शनी का उद्देश्य आम नागरिकों को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना तथा सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन यात्रा के साथ-साथ प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, महिला सशक्तिकरण, स्टार्टअप एवं स्वरोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत जानकारी आकर्षक चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत की गई है।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जगह-जगह फल और मिठाई वितरित की। जिले के आठ मंडलों में आयोजित शिविरों में 450 लोगों ने रक्तदान कर प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिवस मनाया। आयोजकों ने बताया कि 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस प्रदर्शनी में अधिक से अधिक संख्या में विद्यार्थी, युवा, किसान और महिलाएं आकर न केवल योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि विकसित उत्तर प्रदेश विजन डॉक्यूमेंट के लिए अपने सुझाव भी साझा कर सकते हैं।

इस अवसर पर गोवर्धन विधायक मेघश्याम सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल, देवेंद्र शर्मा, मनुकांत पांडे, नरदेव चौधरी और कोसी चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इसी क्रम में जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने जानकारी दी कि शुक्रवार को सुबह 10 बजे फरह स्थित दीनदयाल धाम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विशाल सभा का आयोजन होगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इसमें उपस्थित होने की अपील की।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.