Friday, January 30, 2026

Kasganj News: सड़क हादसे में पशु चिकित्सक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 13, 2025

Kasganj News: सड़क हादसे में पशु चिकित्सक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के नगला कलेक्टर गांव निवासी 43 वर्षीय पशु चिकित्सक मोहर सिंह की शुक्रवार शाम सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, मोहर सिंह शुक्रवार शाम लगभग सात बजे मोहनपुर से पशुओं की दवा लेकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे मोहनपुर-सिढ़पुरा रोड पर मतौना और सुनगई गांव के बीच पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची 112 पुलिस ने घायल को सिढ़पुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल कासगंज रेफर कर दिया। लेकिन जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के घर कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के घर में पत्नी सुखदेवी के अलावा तीन बच्चे 18 वर्षीय बेटा अभय, 13 वर्षीय बेटा विजय और 8 वर्षीय बेटी रीता हैं। अचानक हुए इस हादसे से पत्नी व बच्चों की स्थिति गहरे सदमे में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.