Tuesday, March 31, 2026

Kasganj प्रेमिका के घर फांसी के फंदे लटका मिला प्रेमी का शव, परिजनों ने लगाया प्रेमिका व उसके परिजनों पर हत्या का आरोप

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 12, 2025

Kasganj  प्रेमिका के घर फांसी के फंदे लटका मिला प्रेमी का शव, परिजनों ने लगाया प्रेमिका व उसके परिजनों पर हत्या का आरोप

जागरण टुडे,कासगंज।

जिले के थाना ढोलना क्षेत्र के में एक 24 वर्षीय युवक का शव उसकी प्रेमिका के घर पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। बडी संख्या में ग्रामीणों के साथ पुलिस पहुंच गई।युवक के परिजनों ने प्रेमिका सहित उसके परिजनों पर हत्या कर शव को फंदे पर लटका कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में जांच पडताल शुरू कर दी है।



मृतक की शिनाख्त गांव रहमतपुर माफी निवासी रमेश का 24 वर्षीय बेटा लोकेंद्र बताया जा रहा है, परिजनों के मुताबिक लोकेंद्र का गांव की ही लड़की शिल्पा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने बताया कि आज सुबह लोकेंद्र खेत पर काम कर रहा था, तभी उसकी प्रेमिका शिल्पा का फोन आया और वह खेत से चला गया।  थोड़ी देर बाद सूचना मिली कि लोकेन्द्र का शव उसकी प्रेमिका के घर पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ है।  सूचना मिलते ही सीओ सदर आंचल चौहान मय पुलिस बल के मौक़े पर जा पहुँची। पुलिस ने हंगामा देखते हुए मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया।  मृतक युवक के परिजनो का आरोप है कि प्रेमिका शिल्पा और उसके घर वालों ने लोकेन्द्र की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए फांसी के फंदे पर लटका कर शिल्पा के परिवार वाले घर में ताला लगाकर फरार हो गये है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.