Tuesday, March 31, 2026

दातागंज में दबंगों द्वारा पीटे गए छात्रों से मिलने बेलाडांडी गाँव पहुँचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव

लेखक: Vikas Srivastav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 11, 2025

दातागंज में दबंगों द्वारा पीटे गए छात्रों से मिलने बेलाडांडी गाँव पहुँचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव

https://jagrantoday.in/#

जागरण टुडे,बदायूं, : उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।  गुंडों की दबंगई और पुलिस की निष्क्रियता ने प्रदेश को जंगलराज में तब्दील कर दिया है। ताजा मामला बदायूं के दातागंज क्षेत्र का है, जहां  वर्ग के छात्रों की निर्दय पिटाई ने एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस घटना को लेकर आज कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने गाँव बेलाडांडी पहुंचकर पीड़ित छात्रों और उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि आपसी कहासुनी को आधार बनाकर  दबंगों ने पिछड़े समाज के छात्रों को पीटकर दहशत फैलाने का काम किया है।"

अजीत यादव ने पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया और कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को जोरदार ढंग से उठाएगी। उन्होंने दातागंज के उपजिलाधिकारी से फोन पर बात कर दोषियों को जेल भेजने और पीड़ितों को सुरक्षा देने की मांग की। साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को एसएसपी बदायूं से मुलाकात कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करेगा।

ज्ञातव्य है कि बुधवार रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें बेलाडांडी गाँव के यादव समाज के नाबालिग छात्रों को बेरहमी से पीटा जा रहा था। जानकारी के अनुसार ये छात्र दातागंज के एक कॉलेज में पढ़ाई करते हैं और रोज गांव से आते-जाते हैं। इसी दौरान दबंगों ने उन्हें रोककर बर्बरता दिखाई।

इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष के साथ जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यप, महासचिव सत्यम यादव, जिला सचिव गिरीश यादव, एडवोकेट अली रजा, किसान कांग्रेस अध्यक्ष कुंवर पाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष बिजनेश यादव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विजय बहादुर, इंजीनियर सतीश, कानूनगो सुरेन्द्र सिंह, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष नवनीत यादव, अखिलेश यादव, रवेंद्र यादव, मुनेंद्र यादव सहित कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.