जागरण टुडे, मीरगंज (बरेली)। राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज के लिपिक भानु प्रताप सिंह यादव को उनके सेवा निवृत्ति अवसर पर भावभीनी विदाई दी गई। 31 वर्षों की निष्ठा और समर्पण को याद करते हुए सभी की आंखें नम हो गईं।
समारोह में प्रबंधक निरुपम शर्मा ने उन्हें ईमानदार कर्मयोगी बताया, जबकि प्रधानाचार्य प्रमोद गंगवार ने उन्हें विद्यालय की रीढ़ कहा। शिक्षणेत्तर कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आलोक चौहान ने कहा कि वे अपनी बेदाग कार्यशैली के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। विदाई के क्षण भावुक हो उठे जब प्रवक्ता डॉ. स्नेह कुशवाहा ने गीत “चलते-चलते मेरे ये गीत याद रखना…” सुनाकर सभी को भाव-विह्वल कर दिया।
अंत में भानु प्रताप सिंह यादव ने कहा—
“यह कॉलेज मेरा परिवार है, यह विदाई जीवन का एक पड़ाव भर है।”
कार्यक्रम का संचालन अरविंद उपाध्याय ने किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, पूर्व प्रधानाचार्य और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।