Tuesday, March 31, 2026

Mathura: बागेश्वर सरकार से मिले श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस के हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 1, 2025

Mathura: बागेश्वर सरकार से मिले श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस के हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप

श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मूल गर्भ गृह स्थल से अतिक्रमण हटाकर पुनः मंदिर निर्माण के मुद्दे पर की चर्चा



श्रीकृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह मस्जिद केस के हिंदू पक्षकार श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने सोमवार को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री और हनुमानगढ़ी अयोध्या के महंत राजूदास महाराज से वृंदावन में मुलाकात की। परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीकृष्ण कृपा धाम आश्रम में करीब आधे घंटे की मुलाकात के दौरान उनके बीच श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर को तोड़कर मूल गर्भ गृह स्थल पर आक्रांता औरंगजेब द्वारा बनवाई गई मस्जिद पर चर्चा हुई।

दोनों संतो को महेंद्र प्रताप ने आरंभ से लेकर वर्तमान तक की वस्तुस्थित से अवगत कराया। संतों ने भी इस प्रकरण में हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप का तहेदिल से साथ देने का वायदा किया। कहा कि यह हिंदुओं की संपदा है और उनको मिलकर रहेगी।

मध्यप्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम पीठ के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री नवम्बर माह में गो संवर्धन और सनातन धर्म की रक्षा के लिए दिल्ली से मथुरा तक पदयात्रा कर रहे हैं। इसी सिलसिले में वह यहां के साधु संतों से मुलाकात करने आए थे। गीता मनीषी ज्ञानानंद के कृष्ण कृपाधाम आश्रम में आए हुए थे। यहां न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट और बागेश्वर सरकार के मध्य श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराकर यहां एक भव्य मंदिर निर्माण को लेकर करीब आधे घंटे की लंबी वार्ता हुई।

बातचीत के दौरान महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट में यह मुकदमा विचाराधीन है। मुस्लिम पक्ष इस मुकदमे को लंबा खींचने की हर संभव कोशिश कर रहा है। मगर, हमारे पास भगवान श्रीकृष्ण के जन्मभूमि मंदिर को तोड़कर यहां बनाई गई मस्जिद के ठोस और पर्याप्त साक्ष्य हैं। इनमें इतिहास की पुस्तक, जिनमें विदेशी यात्रियों और आक्रांताओं के साथ आए मंत्रियों के द्वारा लिखित पुस्तक, साहित्यकार की प्रमुख पुस्तकें और राजस्व का रिकॉर्ड है। इसके अलावा पुरातत्त्व साक्ष्य भी हैं।

महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि विपक्ष की हर कोशिश को कोर्ट में विफल किया जा रहा है। अंत में जीत हमारी ही होगी। बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने महेंद्र प्रताप के इस आंदोलन और मुकदमा का समर्थन किया। और कहा कि वह इस मुद्दे को भी जोर शोर से उठाएंगे। इस मौके पर गीता मनीषी ज्ञानानंद जी महाराज ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के मुद्दे को ब्रज के प्रमुख संतों की मौजूदगी में रखा और कहा कि भगवान श्री कृष्ण का मंदिर ठीक अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर की भांति बनाया जाना चाहिए। 

इस कार्य के लिए हिंदुओं को एकसूत्र में पिरोना आवश्यक है। इस कार्य को महेंद्र प्रताप बखूबी कर रहे हैं। सभी से एकसाथ आने का भी आह्वान ज्ञानानंद की महाराज ने किया। हनुमानगढ़ी अयोध्या के महंत श्रीराजू दास जी ने भी महेंद्र प्रताप सिंह को अपना आशीर्वाद दिया और कहा कि आप निश्चय ही विजय प्राप्त करेंगे। इस मौके पर सांसद मनोज तिवारी और वृंदावन के संत पंडित श्यामानंद जी महाराज भी मौजूद रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.