जागरण टुडे,कासगंज
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां पर कांग्रेसी नेताओं ने अभद्र टिप्पणी कर दी। जिससे भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों में खासा आक्रोश है। उन्होंने रविवार को नदरई गेट स्थित गांधी मूर्ति पर प्रदर्शन किया। महिला कार्यकर्ताओं ने बताया बिहार चुनाव के दौरान कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी मां के खिलाफ की टिप्पणी के विरोध में किया है।
भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सांत्वना पाराशर के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मोदी की मां का स्वर्गवास हो चुका है। उनके खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी को भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी कतई बर्दाश्त नहीं करेंगी। इसके विरोध में यह प्रदर्शन किया गया है। विजय लक्ष्मी ने कहाकि इस तरह के बयान केवल कांग्रेस के कार्यकर्ता ही दे सकते हैं। उन्होंने कहाकि पार्टी में अनुचित लोगों की घुसपैठ हो गई है जो ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं।
प्रदर्शन करने वाली महिला नेताओं में नीलम सोलंकी, प्रीति चौहान,स्नेहलता शर्मा, मीना राठौर, पूनम उपाध्याय, मीरा चौहान मौजूद रही।