जागरण टुडे, कासगंज
सोरों क्षेत्र के नगला बाबू में चल रही रामकथा के तीसरे दिन श्रीराम के जन्मोत्सव और बाल लीलाओ का मंचन किया। गया। इस दौरान राम जन्म की कथा सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गये।
गांव नगला बाबू में कथा के तृतीय दिवस में श्री रामकथा वाचक पंडित पंकज मिश्रा द्वारा प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया। जिसमें राजा दशरथ और कौशल्या के घर भगवान के जन्म पर देवताओं द्वारा पुष्प वर्षा की गई।मंगल गीत बधाइयाँ के साथ बाल लीलाओं का मनोहारी वर्णन किया। कथा संयोजक नीरज, संजू भारद्वाज संयुक्त रूप से देते हुए बताया श्री राम की कथा का आयोजन नौ दिन किया जायेगा। दसवें दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
इस मौके पर विजयपाल, प्रेमपाल,पूरन सिंह, नाथूराम, केशव देव, वीरेंद्र सिंह, कमल सिंह, सतीश, सत्यदेव, रिंकी, कमला ,बीना, दिनेश, राजेश, राकेश, हीरालाल, सहित तमाम भक्त उपस्थित रहे।