राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता शुक्रवार 29 अगस्त की रात 9 बजे बदायूं पहुंचे। वे लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। आगामी दो दिनों तक उनका कार्यक्रम बेहद व्यस्त रहने वाला है, जिसमें वे संभ्रांत नागरिकों से संवाद से लेकर धार्मिक आयोजनों तक में हिस्सा लेंगे।
यह भी पढ़ें: पुलिस के शक की सुई महिला यू ट्यूबर की ओर, कई घंटे पूछताछ, जिले से बाहर जाने पर प्रतिबंद
शनिवार 30 अगस्त की सुबह 9 बजे श्री गुप्ता लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस में जिले के संभ्रांत नागरिकों से भेंटवार्ता करेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे वे आम नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे और उनके निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।दोपहर 12 बजे वे सहसवान स्थित आर एन हॉस्पिटल पहुंचकर पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक का कुशलक्षेम जानेंगे।
दोपहर 3 बजे श्री गुप्ता बदायूं के विभिन्न शोक संतप्त परिवारों से मिलकर संवेदना व्यक्त करेंगे।
यह भी पढ़ें: सांसद खेल महोत्सव के लिए पंजीकरण आज से, प्रधानमंत्री करेंगे पोर्टल लॉन्च
शाम 6 बजे वे भोला धाम स्थित श्री गणेश सेवा मंडल द्वारा आयोजित श्री गणेश कथा में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 7 बजे टिकटगंज स्थित संजय राणा के यहां मराठा एसोसिएशन द्वारा आयोजित 22वें श्री गणेश महोत्सव कार्यक्रम में भी सम्मिलित होंगे। दिनभर के कार्यक्रमों के बाद वे लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।
31 अगस्त को सुबह 9 बजे श्री गुप्ता एटा के लिए रवाना होंगे और दोपहर 3 बजे हाथरस पहुंचेंगे। वहां कार्यक्रम पूर्ण कर वे रात्रि 10 बजे पुनः बदायूं गेस्ट हाउस लौटेंगे और वहीं ठहरेंगे।
1 सितंबर को सुबह 6 बजे वे बदायूं से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। राज्य सूचना आयुक्त का यह दौरा जिले में नागरिकों की समस्याओं के समाधान, जनसंपर्क और धार्मिक आयोजनों में सहभागिता को लेकर अहम माना जा रहा है।