सोरों के रफातपुर गांव से एक ट्रैक्टर ट्रॉली में पांच दर्जन से श्रद्धालु गोगामेड़ी दर्शन करने के लिए रविवार की शाम छह बजे निकले थे। वह जैसे ही बुलंदशहर जिले के अरनिया थाना क्षेत्र के गांव घटाल के समीप पहुंचे थे, तभी पीछे से कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। सभी श्रद्धालु घायल हो गये। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आस पास के लोग मद्द के लिए दौड़े। पुलिस के अधिकारी भी तुरंत पहुंच गये।
डीएम, एसपी पहुंचे मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही डीएम श्रूति सिंह एसपी दिनेश कुमार पहुंच गये। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में पांच दर्जन श्रद्धालु सवार थे। आठ लोगों की मौत हो गई। वह सोरों के गांव रफातपुर से राजस्थान के गोगामेड़ी दर्शन करने को जा रहे थे। कंटेनर ने ट्रैक्टर ट्राँली में टक्कर मार दी। घायलों को उपचार चल रहा है।
मरने वालों में ये श्रदालु हैं शामिल
12वर्षीय चांदनी,62 वर्षीय राम बेटी, 50 वर्षीय इंटूबाबू,40 वर्षीय धनीराम, 45 वर्षीय मौहरश्री,छह वर्षीय बच्चा शिवा के अलावा दो अन्य श्रद्धालु शामिल हैं, जबकि 52 लोगों को बुलंदशहर के कैलाश हांस्पिटल नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रो पर इलाज चल रहा है।
कंटेनर चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया
पुलिस ने बताया कि हादसे का कारण कंटेनर की तेज रफ्तार और लापरवाही है। कंटेनर चालक को हिरासत में लिया गया है। वाहन को जब्त कर लिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
गांव में मचा कोहराम
घटना की सूचना मिलते ही रफातपुर गांव में कोहराम मच गया। जिन घरों के सदस्य राजस्थान के गोडामेडी दर्शन को जा रहे थे, वहां अब मातम पसरा है। रिश्तेदार और पड़ोसी सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। पूरा गांव गम में डूबा है।
परिवार के कमाने वाले सदस्य चले गए
गांव के लोगों का कहना है कि यह हादसा उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा दुख है। कई परिवारों के कमाने वाले सदस्य चले गए। बच्चों की मासूम जिंदगी भी इस हादसे ने छीन ली। पुलिस ने मृतकों के स्वजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।