जागरण टुडे संवाददाता, बरेली
सियासी मंच ने भी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम मियां ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के के लिए उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के कई जिलों में अध्यक्ष एवं अन्य पदों पर पदाधिकारी नियुक्त किए हैं। सभी जिलाध्यक्षों से अपने-अपने जिले में कमेटियां गठित करने का निर्देश दिया गया है, जिससे 2027 के विधानसभा चुनाव में सियासी मंच दूसरे दलों को कड़ी टक्कर दे सके।
सियासी मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम मियां ने उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की कमान बतौर जिलाध्यक्ष फरमान अली को सौंपी है। मोहम्मद कैफ अलीगढ़ के जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। हुसैन यूसुफ सय्यद को महाराष्ट्र के शिरडी जिले की जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष के तौर पर दी गई है। इनके अलावा मोहम्मद तौसीफ एडवोकेट को यूपी के बरेली महानगर के वार्ड 79 एनाज नगर गौटिया पुराना शहर का वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देने के साथ संगठन को मजबूत करने, उसके उद्देश्यों को आम जनता तक पहुंचाने और सामाजिक-राजनीतिक बदलाव में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये नियुक्तियाँ संगठन की एकता और समर्पण को और मजबूती प्रदान करेंगी, जिससे समाज के हर वर्ग के उत्थान की दिशा में सार्थक कार्य हो सकेगा।
सियासी मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम मियां के अलावा मोइन खां, शाहिद, अतफ खान, जारिफ गद्दी, फाजिल अंसारी, शारिक, सय्यद मोहम्मद अकबर, परवेज आलम, शोएब रज़ा, शीरान और कल्लू प्रधान इत्यादि ने नए पदाधिकारियों को बधाई दी है। साथ ही उसने संगठन और जनता के प्रति ईमानदारी और निष्ठा से काम करने की अपेक्षा की गई है।