Thursday, October 29, 2026

शाहजहांपुर: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया ‘खन्ना एंड कंपनी मेंसवियर’ का उद्घाटन

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: October 18, 2026

शाहजहांपुर: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया ‘खन्ना एंड कंपनी मेंसवियर’ का उद्घाटन

भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाति सिंह ने प्रतिष्ठान के स्वामी और उनके परिवार को दी शुभकामनाएं

जागरण टुडे, शाहजहांपुर

शहर में ‘खन्ना एंड कंपनी मेंसवियर’ शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने फीता काटकर शोरूम का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रतिष्ठान के स्वामी, उनके परिवार के सदस्य और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।


कार्यक्रम के दौरान नए प्रतिष्ठान की शुरुआत पर खुशी जताई गई। शोरूम के उद्घाटन के साथ ही अतिथियों ने प्रतिष्ठान के स्वामी और उनके परिवार को नए व्यवसाय के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाति सिंह ने बुके भेंटकर शोरूम के स्वामी और उनके परिवार का अभिनंदन किया। उन्होंने नए प्रतिष्ठान की शुरुआत पर बधाई देते हुए व्यवसाय की सफलता और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त की।


No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.