Friday, October 30, 2026

Badaun News : महिला सम्मान और न्याय की मांग को लेकर बदायूं में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

लेखक: Vikas Srivastav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: October 12, 2026

Badaun News : महिला सम्मान और न्याय की मांग को लेकर बदायूं में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

जागरण टुडे ,बदायूँ 

बदायूं। महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और न्याय की मांग को लेकर सोमवार को बदायूं में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अमिता उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मालवीय आवास से महाराणा प्रताप चौक तक पदयात्रा निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्लेकार्ड के माध्यम से अपनी मांगें उठाईं और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महिला सम्मान से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद एवं जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजाम से जुड़े छात्राओं की शिकायतों के प्रकरण का मुद्दा उठाया गया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने इस मामले को लेकर कांग्रेस नेतृत्व के रुख पर सवाल उठाते हुए प्रकरण पर स्पष्ट पक्ष रखने की मांग की। पदयात्रा के माध्यम से महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों में उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए और न्याय सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाए जाने चाहिए।

मालवीय आवास से शुरू हुई पदयात्रा महाराणा प्रताप चौक तक पहुंची। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि महिला सम्मान का विषय किसी एक संगठन या राजनीतिक दल तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। महिलाओं के साथ होने वाली किसी भी घटना या शिकायत पर निष्पक्षता से विचार किया जाना चाहिए तथा संबंधित मामलों में जवाबदेही तय होनी चाहिए।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अमिता उपाध्याय ने कहा कि नारी शक्ति का सम्मान, सुरक्षा और न्याय सर्वोपरि है। महिलाओं के अधिकारों से जुड़े मामलों में आवाज उठाना और जवाबदेही की मांग करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि महिला सम्मान केवल नारों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि महिलाओं की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर समाज तथा राजनीतिक नेतृत्व को संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। महिला मोर्चा का यह प्रदर्शन इसी उद्देश्य से आयोजित किया गया, ताकि महिलाओं के सम्मान और न्याय से जुड़े विषयों को प्रमुखता से सामने लाया जा सके।

प्रदर्शन में पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रतिभा सिंह, जिला उपाध्यक्ष सीमा राठौर, क्षेत्रीय मंत्री रजनी मिश्रा, जिला मंत्री रचना शंखधार, जिला मंत्री राजवती वर्मा, पूर्व जिला मंत्री रानी सिंह पुंडीर, सविता शर्मा, कृष्णा गुप्ता, नन्ही यादव, गुड्डी राघव, छाया शर्मा और वंदना श्रीवास्तव सहित महिला मोर्चा की अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.