ओमकार गंगवार,मीरगंज(बरेली)
आरपी इंटर कॉलेज के खेलकूद प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय जोन खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खेल शिक्षक, खिलाड़ी, खेल प्रेमी और नगरवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और दर्शकों के उत्साह से प्रतियोगिता का माहौल रोमांचक बना रहा।
प्रतियोगिता के दौरान खेल शिक्षक कृष्णा यादव, स्नेह कुमार सिंह कुशवाहा, विनोद कुमार, बालेश्वर और कुशाग्र दीक्षित के नेतृत्व में विभिन्न खेल स्पर्धाएं कराई गईं। लेखा प्रभारी मनोज कुमार वर्मा, नितेश, अमित कुमार तिवारी, किरन सिंह, कामिनी और प्रेम कुमारी ने खिलाड़ियों के प्रमाण पत्र तैयार करने में सहयोग किया।
समापन अवसर पर चैंपियनशिप और तहसील चैंपियनशिप के परिणाम घोषित किए गए। आरपी इंटर कॉलेज ने ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। अंडर-19 बालक वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में आरपी इंटर कॉलेज के आकाश और हथौड़ा फेंक में केडीएमआईसी के संजीव प्रथम रहे। अंडर-19 बालिका वर्ग में भाला फेंक में आरपी इंटर कॉलेज की जिज्ञासा और हथौड़ा फेंक में नैंसी ने पहला स्थान हासिल किया।
अंडर-17 बालक वर्ग में हथौड़ा फेंक में आरपी इंटर कॉलेज के उमेश, 3000 मीटर दौड़ में अमन आदर्श के महिपाल तथा भाला फेंक में केडीएमआईसी के राजा भैया प्रथम रहे। अंडर-17 बालिका वर्ग में हथौड़ा फेंक में जीआईसी चितोली की उर्वशी और भाला फेंक में कुंवर ढाकन लाल की रेनू ने बाजी मारी।
अंडर-14 बालक वर्ग में 600 मीटर दौड़ में छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज के आकाश और 400 मीटर दौड़ में डीकेआईसी के देवेश प्रथम रहे। वहीं अंडर-14 बालिका वर्ग में 400 मीटर दौड़ में केपीएचएसएस की गौरी, 600 मीटर दौड़ में एनआरआईसी की पायल और 200 मीटर दौड़ में एसडीएसवीएमआईसी की गुंजन ने पहला स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में बीबी पांडेय, सरदार अहमद, मनोज परासारी, हेमंत, गवर्नर, सावित्री, राजकुमारी, भगवान देव, अमान गोलू शादीक, मुशाहीद, माजिद और मनोज समेत अन्य लोगों का सहयोग रहा। समापन पर विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया।