Thursday, October 29, 2026

शाहजहांपुर: विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर औषधि सेवा के महत्व पर चर्चा

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: October 1, 2026

शाहजहांपुर: विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर औषधि सेवा के महत्व पर चर्चा

जागरण टुडे, शाहजहांपुर

विश्व फार्मासिस्ट दिवस के उपरांत अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन शाहजहांपुर की ओर से लोदीपुर स्थित मन्नत मैरिज लॉन में संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम जिला अध्यक्ष देश कुमार चरन के तत्वावधान में हुआ। इसमें फार्मासिस्टों की भूमिका, औषधि सेवा और स्वास्थ्य सेवाओं में उनके योगदान पर चर्चा की गई।


कार्यक्रम में औषधि निरीक्षक शाहजहांपुर शिवेंद्र प्रताप सिंह, वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. प्रदीप सिंह, संगठन के प्रदेश सचिव दुर्गेश आर्य, डॉ. मो. अली, डॉ. संदेश गुप्ता और सन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के अध्यापक वीर प्रताप समेत अन्य अतिथि मौजूद रहे।

औषधि निरीक्षक शिवेंद्र प्रताप सिंह ने फार्मासिस्टों की भूमिका और औषधि क्षेत्र में उनके दायित्वों की जानकारी दी। प्रदेश सचिव दुर्गेश आर्य ने संगठन को मजबूत करने और फार्मासिस्टों की एकजुटता पर जोर दिया। वहीं, प्रधानाचार्य डॉ. प्रदीप सिंह ने फार्मेसी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

संगोष्ठी में संगठन के जिला उपाध्यक्ष विकास वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा, कोषाध्यक्ष अजलान खान, जिला सचिव तय्यब अली, जिला संगठन प्रभारी रामजी वर्मा, जिला प्रवक्ता विवेक प्रजापति, तहसील अध्यक्ष मो. आरिफ अल्वी समेत आकाश और पंकज मौजूद रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.