सेवा संकल्प अभियान पखवाड़ा के अंतर्गत हनुमत धाम में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की संयोजक नीलम गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित समारोह में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ गर्भवती महिलाओं और बच्चों से जुड़ी जरूरतों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धीरू भैया रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में महानगर उपाध्यक्ष एवं महानगर कार्यक्रम संयोजक वैभव खन्ना तथा हनुमत धाम मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता मौजूद रहे। आयोजकों की ओर से अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी और जरूरत का सामान बांटा
आंगन मिलन उत्सव का उद्देश्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान करने के साथ गर्भवती महिलाओं को पोषक आहार उपलब्ध कराने और आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले बच्चों की समस्याओं को सुनना बताया गया। कार्यक्रम में बच्चों के विकास और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर भी चर्चा हुई। संयोजक नीलम गुप्ता की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एक-एक साड़ी, मिठाई का डिब्बा, फल और जरूरत की अन्य सामग्री वितरित की गई। सम्मान और उपहार मिलने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जताई।
बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम के बाद बच्चों को फ्रूटी, चिप्स, मिठाई और बिस्कुट के पैकेट दिए गए। उपहार पाकर बच्चे काफी उत्साहित नजर आए।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, बच्चों और लाभार्थियों से सीधे संवाद करना तथा उनकी जरूरतों को समझना था। कार्यक्रम में पहुंचे लाभार्थियों ने भी आयोजन को लेकर खुशी जताई।
पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष वर्षा अवस्थी, वीआईपी ग्रुप की संरक्षक वर्षा गोस्वामी, पुनीत मिश्रा, महानगर महामंत्री महिला मोर्चा हेमा अग्रवाल, हनुमत धाम के प्रबंधक विनोद अग्रवाल, ज्ञान देव गुप्ता, चौक मंडल अध्यक्ष ज्योति गुप्ता, हनुमत धाम मंडल महिला मोर्चा उपाध्यक्ष नीति सक्सेना, मंत्री रेनू गुप्ता, मीडिया प्रभारी मधु श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष संगीता अग्रवाल, सरिता मिश्रा समेत पार्टी पदाधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और अन्य लोग मौजूद रहे।
आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की योजनाओं और जनकल्याणकारी गतिविधियों को आम लोगों तक पहुंचाने के साथ लाभार्थियों से संवाद करने का प्रयास किया जा रहा है।