Thursday, October 29, 2026

शाहजहांपुर: बारिश से फसलों को नुकसान पर राज्यसभा सांसद ने मुख्यमंत्री से मांगा मुआवजा

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 29, 2026

शाहजहांपुर: बारिश से फसलों को नुकसान पर राज्यसभा सांसद ने मुख्यमंत्री से मांगा मुआवजा

शैलेंद्र पांडेय, शाहजहांपुर

जागरण टुडे। जिले में हाल में हुई भारी बारिश से किसानों की फसलों को हुए नुकसान को लेकर राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। सांसद ने प्रभावित किसानों को जल्द राहत और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

सांसद ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में बताया कि उनका नोडल जनपद शाहजहांपुर है। जिले के सभी तहसील क्षेत्रों के ग्रामीण और कृषि क्षेत्रों में हाल में हुई भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई है। इससे खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है। बड़ी संख्या में किसान फसल प्रभावित होने से आर्थिक क्षति का सामना कर रहे हैं।

संयुक्त टीम गठित कर कराया जाए सर्वे

राज्यसभा सांसद ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि बारिश और जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में फसल क्षति का तत्काल आकलन कराया जाए। इसके लिए राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त टीम गठित कर सर्वे कराने की मांग की गई है।

उन्होंने कहा कि प्रभावित किसानों की फसलों को हुए नुकसान का नियमानुसार आकलन कर उन्हें शीघ्र राहत और मुआवजा उपलब्ध कराया जाना चाहिए। सांसद ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करने की भी मांग की है, ताकि किसानों को सहायता मिलने में देरी न हो।

पर्याप्त आर्थिक सहायता देने की मांग

सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री से शाहजहांपुर के प्रभावित क्षेत्रों में आमजन और किसानों को हुए नुकसान का निर्धारित नियमों के तहत आकलन कराने और पर्याप्त आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक कार्रवाई जल्द शुरू की जानी चाहिए। सांसद ने मुख्यमंत्री से प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने की मांग की है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.