Thursday, October 29, 2026

शाहजहांपुर: एक अक्तूबर को शाहजहांपुर पहुंचेगी वडनगर-वाराणसी संकल्प यात्रा

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 27, 2026

शाहजहांपुर: एक अक्तूबर को शाहजहांपुर पहुंचेगी वडनगर-वाराणसी संकल्प यात्रा

जागरण टुडे, शाहजहांपुर

सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही संकल्प यात्रा एक अक्तूबर को शाहजहांपुर पहुंचेगी। यात्रा के स्वागत और अन्य तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों को यात्रा के निर्धारित रूट और व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अधिकारियों के अनुसार संकल्प यात्रा एक अक्तूबर को शाम करीब पांच बजे नगरिया मोड़ से जनपद में प्रवेश करेगी। इसके बाद यात्रा स्मार्ट रोड से होते हुए लाल इमली चौराहा पहुंचेगी। यहां से यात्रा निर्धारित मार्ग से हनुमत धाम स्थित शेल्टर होम पहुंचेगी, जहां यात्रियों के रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को यात्रा के मार्ग में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यातायात व्यवस्था, सुरक्षा, साफ-सफाई और रात्रि विश्राम स्थल पर जरूरी इंतजामों को लेकर भी अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

दो अक्तूबर को हरदोई के लिए रवाना होगी

संकल्प यात्रा दो अक्तूबर को सुबह करीब 11 बजे शाहजहांपुर से आगे के लिए रवाना होगी। यात्रा हरदोई मोड़ से होते हुए शाहाबाद के रास्ते जनपद हरदोई के लिए प्रस्थान करेगी। यात्रा के जिले से सुरक्षित और सुचारु रूप से गुजरने को लेकर प्रशासन की ओर से संबंधित विभागों को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट रजनीकांत सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.