Thursday, October 29, 2026

शाहजहांपुर: फार्मासिस्ट स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी, दवा के सुरक्षित उपयोग की जिम्मेदारी

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 25, 2026

शाहजहांपुर: फार्मासिस्ट स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी, दवा के सुरक्षित उपयोग की जिम्मेदारी

जागरण टुडे, शाहजहांपुर

आरएमएल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के तत्वावधान में शुक्रवार को आरएमएल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के मल्टीपर्पज हॉल में विश्व फार्मासिस्ट दिवस-2026 मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने वृक्षारोपण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग कर फार्मेसी के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार, औषधि निरीक्षक शाहजहांपुर शिवेंद्र प्रताप सिंह और औषधि निरीक्षक बरेली-पीलीभीत उर्मिला वर्मा मौजूद रहीं। आरएमएल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की चेयरपर्सन वर्षा गोस्वामी और नगर पालिका परिषद पुवायां के चेयरमैन संजय गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया।

स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्ट की अहम भूमिका

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। दवाओं के सुरक्षित और प्रभावी उपयोग के साथ मरीजों के प्रति जिम्मेदारी निभाना भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विद्यार्थियों को नवीन ज्ञान, अनुसंधान और व्यावसायिक नैतिकता के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों की भूमिका को रेखांकित करने के साथ विद्यार्थियों में फार्मेसी के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

विजेता विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

डॉ. आरएमएल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के प्रधानाचार्य डॉ. नीरज कुमार और एचओडी डॉ. राजीव कुमार ने अतिथियों एवं संस्थान के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। आरएमएल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की प्रधानाचार्या प्रो. डॉ. एस. सथिया प्रीथी सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर कार्यक्रम का समापन किया गया।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.