Thursday, October 29, 2026

शाहजहांपुर: भाजपा जिला कार्यालय पर जिला प्रभारी संजीव प्रताप का स्वागत

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 25, 2026

शाहजहांपुर: भाजपा जिला कार्यालय पर जिला प्रभारी संजीव प्रताप का स्वागत

जागरण टुडे, शाहजहांपुर

भाजपा जिला कार्यालय पर जिले के प्रभारी संजीव प्रताप सिंह के आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान आयोजित बैठक में जिला प्रभारी ने पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त किया और संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

बैठक के दौरान संजीव कुमार राठौर ने जिला प्रभारी संजीव प्रताप सिंह और जिलाध्यक्ष कृष्ण चंद्र मिश्रा का पटका पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। जिला प्रभारी के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा।

संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और आगामी पार्टी कार्यक्रमों की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। जिला प्रभारी ने संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने तथा कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।

पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही। बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.