Thursday, October 29, 2026

बिजली कटौती और जली केबलों से ग्रामीण परेशान, नई केबल डलवाने की मांग

लेखक: Omkar Gangwar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 21, 2026

बिजली कटौती और जली केबलों से ग्रामीण परेशान, नई केबल डलवाने की मांग

जागरण टुडे,मीरगंज (बरेली)

बरेली जनपद के मीरगंज क्षेत्र के  गांव में अघोषित बिजली कटौती और जगह-जगह जली हुई बिजली की केबलों के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से जहां ग्रामीणों के रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं, वहीं किसानों को फसलों की सिंचाई में भी दिक्कत हो रही है। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के बैनर तले ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी मीरगंज को ज्ञापन सौंपकर समस्या के जल्द समाधान की मांग की।

भाकियू अराजनीतिक के रुहेलखंड क्षेत्र उपाध्यक्ष ठा. राजन सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बिजली विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर गांव की बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई। ग्रामीणों ने बताया कि दिवना गांव में पिछले कई दिनों से बिना किसी पूर्व सूचना के घंटों बिजली आपूर्ति बंद हो रही है। दिन हो या रात, अचानक बिजली कट जाने से लोगों को परेशानी होती है।


ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कई स्थानों पर मुख्य बिजली की केबलें जल चुकी हैं। इससे बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के साथ ही हादसे की आशंका भी बनी हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक खराब और पुरानी केबलों के कारण आए दिन बिजली व्यवस्था प्रभावित होती है। लंबे समय तक बिजली न मिलने से घरेलू कामकाज के साथ किसानों की सिंचाई भी प्रभावित हो रही है।

ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने जली और पुरानी केबलों को तत्काल बदलवाकर नई केबल डलवाने तथा अघोषित बिजली कटौती पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की। भाकियू नेता ठा. राजन सिंह ने कहा कि ग्रामीणों को सुचारु बिजली आपूर्ति मिलना जरूरी है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से समस्या का जल्द स्थायी समाधान कराने की मांग की।

इस दौरान सत्यवीर गंगवार, फुरकान, इमरान, सुनीता देवी, अंचल सिंह, राजेंद्र, नरेश सिंह, डॉ मुदित प्रताप सिंह और विपिन आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.