Thursday, October 29, 2026

किराना व फुटवेयर दुकान में चोरी का खुलासा, चार बाल अपचारी हिरासत में

लेखक: Omkar Gangwar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 15, 2026

किराना व फुटवेयर दुकान में चोरी का खुलासा, चार बाल अपचारी हिरासत में

जागरण टुडे,मीरगंज (बरेली) 

बरेली जनपद के थाना मीरगंज पुलिस ने किराना स्टोर और फुटवेयर की दुकान से हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चार बाल अपचारियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने चारों का चालान किशोर न्याय बोर्ड, बरेली के समक्ष किया है।

ग्राम हुरहुरी निवासी रोहिताश कुमार पुत्र जगदीश सरन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 13 सितंबर को उनकी किराना स्टोर और फुटवेयर की दुकान से 8500 रुपये चोरी कर लिए गए। मामले में पुलिस ने 14 सितंबर को मुकदमा अपराध संख्या 457/2026 के तहत धारा 305 बीएनएस में प्राथमिकी दर्ज की थी।

मामले की विवेचना उपनिरीक्षक जयप्रकाश सिंह को सौंपी गई थी। पुलिस टीम ने घटना के खुलासे के लिए जांच शुरू की और संदिग्धों की जानकारी जुटाई। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने साप्ताहिक बाजार मीरगंज से चार बाल अपचारियों को हिरासत में लिया।

पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए चारों बाल अपचारी चोरी के उक्त मुकदमे से संबंधित हैं। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद सभी का चालान किशोर न्याय बोर्ड, जनपद बरेली के समक्ष किया गया।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जयप्रकाश सिंह के साथ हेड कांस्टेबल दीपक कुमार, कांस्टेबल  विवेक शर्मा और कांस्टेबल  सचिन कुमार शामिल रहे। पुलिस की कार्रवाई से चोरी की घटना का खुलासा होने पर पीड़ित को राहत मिली है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.