Saturday, June 13, 2026

Bareilly News : मीरगंज में दो सगे भाई स्मैक के साथ गिरफ्तार, 101 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

लेखक: Omkar Gangwar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: May 10, 2026

Bareilly News : मीरगंज में दो सगे भाई स्मैक के साथ गिरफ्तार, 101 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

मुखबिर की सूचना पर अंडरपास से दबोचे गए आरोपी, दोनों को कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल

जागरण टुडे,मीरगंज (बरेली)

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देशन में अपराध एवं मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मीरगंज कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कस्बा क्षेत्र से दो सगे भाइयों को 101 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मीरगंज कोतवाली में तैनात कस्बा चौकी प्रभारी एवं उपनिरीक्षक पंकज कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक अंडरपास के पास स्मैक बेचने की फिराक में खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम फैजान पुत्र अजमत खां और आजम पुत्र अजमत निवासी मोहल्ला खानपुरा, कस्बा मीरगंज, जिला बरेली बताए। तलाशी के दौरान फैजान के पास से 49 ग्राम तथा आजम के पास से 52 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की।

पूछताछ में आरोपी आजम ने बताया कि वह गलत संगत में पड़कर अधिक पैसा कमाने और अपने शौक पूरे करने के लिए स्मैक बेचने लगा था। वहीं फैजान ने स्वीकार किया कि वह ट्रक चालकों से स्मैक खरीदकर अपने भाई के साथ बेचने का काम करता था। पुलिस के अनुसार आजम वर्ष 2025 में भी एनडीपीएस एक्ट के मामले में मीरगंज कोतवाली से जेल जा चुका है।

तस्करों की गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पंकज कुमार, महिला उपनिरीक्षक नीतू, महिला हेड कांस्टेबल सीमा, कांस्टेबल अंकुर कुमार तथा अभिषेक सोम शामिल रहे। मीरगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को अंडरपास क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। उनके कब्जे से कुल 101 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.