Saturday, June 13, 2026

बरेली में रोडवेज वर्कशॉप की दीवार डही, दो घायल, कार क्षतिग्रस्त

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: May 6, 2026

बरेली में रोडवेज वर्कशॉप की दीवार डही, दो घायल, कार क्षतिग्रस्त

विनोद श्रीवास्तव, बरेली

उत्तर प्रदेश के बरेली शहर के थाना बारादरी इलाके में सिंधुनगर कॉलोनी के पास बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। मोहल्ला कटना चांद खां से सटी रोडवेज वर्कशॉप की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आकर एक रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एक कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।


 6 मई को सुबह सात बजे हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुधवार 6 मई की सुबह करीब सात बजे रोडवेज वर्कशॉप की दीवार अचानक ढह गई। उसी समय वहां से गुजर रहे रिक्शा चालक छोटेलाल मलबे की चपेट में आ गए। हादसे में उनके पैर में चार जगह फ्रैक्चर हो गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें मलबे से बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचा दिया। जहां उनका उपचार चल रहा है।

इस हादसे में एक वैगन-आर कार भी दीवार के मलबे में दबकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि कार चालक को मामूली चोटें आईं। हादसे की सूचना फौरन डायल 112 पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। सैटलाइट चौकी प्रभारी ने भी घटनास्थल का जायला लिया।

पिछले कई महीने से जर्जर हालत में थी दीवार

स्थानीय पार्षद का कहना है कि यह दीवार पिछले कई महीनों से जर्जर हालत में थी, और इसके गिरने की आशंका लगातार जताई जा रही थी। उन्होंने बताया कि रोडवेज वर्कशॉप के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। पार्षद का कहना है कि अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है।

हैरानी की बात यह है कि हादसे के घंटों बाद भी रोडवेज वर्कशॉप का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। स्थानीय लोगों में इसको लेकर आक्रोश है और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।

यह भी पढ़ें: स्क्रैब व्यापारी के गोदाम में सुरंग बनाने वाले गैंग का खुलासा, तीन गिरफ्तार

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.