Saturday, June 13, 2026

बरेली में फौजी ने प्रेमिका के चक्कर में पत्नी को मार डाला

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: May 1, 2026

बरेली में फौजी ने प्रेमिका के चक्कर में पत्नी को मार डाला

पांच साल पहले फौजी की फेसबुक पर शुरू हुई थी प्रेम कहानी

जागरण टुडे, बरेली

उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली के थाना सुभाषनगर क्षेत्र में हुई महिला हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। एक फौजी ने बाहर वाली के चक्कर में घरवाली की हत्या कर दी। घटना के खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मुख्य आरोपी फौजी को पहले ही जेल जा चुका है। फौजी और आरोपी महिला के बीच दोस्ती फेसबुक पर हुई थी।

जानकारी के अनुसार, करीब पांच वर्ष पहले फौजी भारत सिंह यादव की फेसबुक के जरिए बदायूं के प्रवेज नगर निवासी युवती से दोस्ती हुई थी। यह दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम संबंधों में बदल गई। आरोप है कि इसके बाद भारत सिंह का अपनी पत्नी गीता यादव से रिश्ता कमजोर पड़ने लगा और वह परिवार पर खर्च भी कम करने लगा। वह प्रेमिका को हर महीने लगभग 15 हजार रुपये देने लगा था।

जांच में सामने आया कि इस प्रेम प्रसंग की जानकारी पत्नी गीता यादव को हो गई थी, जिसके बाद घर में तनाव बढ़ गया। गीता और भारत सिंह के बीच आए दिन विवाद होने लगा। इसी बीच प्रेमिका ने गीता को रास्ते से हटाने का दबाव फौजी पर बनाया।

पुलिस के अनुसार, 18 अप्रैल को भारत सिंह और उसकी प्रेमिका ने मिलकर गीता की हत्या की योजना बनाई थी। इसके बाद 21 अप्रैल की सुबह लगभग 4 बजे भारत सिंह ने बीडीए कॉलोनी स्थित घर में गीता यादव की गला घोंटकर हत्या कर दी।

वारदात के बाद भारत सिंह मौके से फरार हो गया और प्रेमिका को इसकी जानकारी फोन पर दी। मामले की जांच के दौरान फौजी की प्रेमिका का नाम सामने आने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने फौजी और उसकी प्रेमिका के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है। आरोपी प्रेमिका को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.