Saturday, June 13, 2026

युवती ने खुद को एडीएम बताकर नौकरी के नाम पर लाखों रुपये ठगे

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: April 27, 2026

युवती ने खुद को एडीएम बताकर नौकरी के नाम पर लाखों रुपये ठगे

जागरण टुडे, बरेली

बरेली में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बारादरी क्षेत्र की एक युवती पर आरोप है कि उसने खुद को गजरौला में एडीएम एफआर पद पर तैनात बताकर कई युवकों को सरकारी नौकरी का सपना दिखाया और उनसे लाखों रुपये वसूल लिए। मामले के खुलासे के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक ग्रीन पार्क निवासी युवती पहले लोगों से दोस्ती करती थी और फिर अपने कथित प्रभाव का हवाला देकर उन्हें सरकारी विभाग में नौकरी दिलाने का भरोसा देती थी। खुद को आईएएस अधिकारी बताकर वह विश्वास जीतती और धीरे-धीरे रुपये लेना शुरू कर देती थी।

उसके झांसे में आकर बारादरी इलाके में रहने वाले मुसाहिद पुत्र मुजाहिद ने कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी पाने के लालच में जालसाज युवती को अलग-अलग किस्तों में 5 लाख 21 हजार रुपये दे दिए। लंबे समय तक उसे न तो नौकरी मिली और न ही कोई प्रक्रिया आगे बढ़ी, जिससे शक गहराया। जांच-पड़ताल के बाद जब वास्तविकता सामने आई तो पीड़ित के होश उड़ गए।

पीड़ित का आरोप है कि इस ठगी के पीछे केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि पूरा परिवार शामिल है। इसी तरह लोगों को झांसे में लेकर पैसे ऐंठने का काम करती है। आरोपी ने कई लोगों से ठगी करने के आरोप लग रहे हैं। बारादरी इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह का कहना है मामले की जांच की जा रही है। सत्यता पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.