राजेंद्र प्रसाद पीजी कॉलेज मीरगंजरगंज में रचनात्मकता और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम
जागरण टुडे,मीरगंज (बरेली)
राजेंद्र प्रसाद पीजी कॉलेज, मीरगंज(बरेली) में नारी वंदन अधिनियम 2023 के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में नारी सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना रहा।
प्रतियोगिता में कॉलेज के चित्रकला विभाग की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रंगोली के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, समानता और सम्मान जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों को खूबसूरती से प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों की रंगोलियों में समाज के प्रति जागरूकता और सशक्त संदेश स्पष्ट रूप से झलकता नजर आया।
कार्यक्रम के दौरान निर्णायक मंडल ने सभी प्रतिभागियों की कला और संदेश की सराहना की। वहीं, कॉलेज के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने इस आयोजन को सराहनीय बताते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां न केवल विद्यार्थियों की रचनात्मकता को निखारती हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा देती हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी गईं तथा भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक एवं जागरूकता से जुड़े आयोजनों को जारी रखने की बात कही गई।